दंतेवाड़ा- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस के एक पिकअप वाहन को बम से उड़ा दिया है। घटना में 11 जवान शहीद हो गए। शहीदों में 10 पुलिस जवान और एक चालक शामिल है। बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने घटना की पुष्टि की है। ऐसा बताया जा रहा है कि, जवानों को नुकसान हुआ है। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।
दंतेवाड़ा की घटना को लेकर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. का बयान आया कहा कि हमने एक सूचना पर अभियान चलाया था। अभियान पूरा करने के बाद टीम जब वापस लौट रही थी कि तभी वाहन आईईडी की चपेट में आ गया। वाहन में 10 डीआईजी (जिला रिजर्व गार्ड) जवान थे और एक वाहन चालक था। शहीद जवानों के शवों को वापस लाया जा रहा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
