खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत...

  मुंबई- महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार को एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।



पुलिस ने बताया कि पुणे से मुंबई जा रही निजी बस पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर मंदिर के पास खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि बस में करीब 40 यात्री थे। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Post a Comment