जालंधर- बैसाखी पर पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालु को लेकर दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जत्थे के साथ पाकिस्तान गए श्रद्धालु की ननकाना साहिब में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान जालंधर के रहने वाले जोगिंदर सिंह के तौर पर हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार जोगिंदर सिंह 9 अप्रैल को पाकिस्तान पहुंचे थे। वह ननकाना साहिब थे, जहां उनकी मौत हो गई। ननकाना साहिब के अस्पताल ने मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है और शव को अटारी सीमा के रास्ते भारत भेजने की कोशिश की जाएगी।