जालंधर- लोकसभा उप चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इसी बीच बीजेपी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए मोहिंदर भगत ने आज दिल्ली के सी.एम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भगत समाज के मुद्दों को लेकर चर्चा की। इस मौके पर जालंधर लोकसभा उप चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई है। मोहिंदर भगत ने जालंधर उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। बता दें कि गत दिन मोहिंदर भगत आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।