अगले 72 घंटे में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना...

नई दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने से शहर में तापमान नियंत्रण में रह सकता है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र ने यह जानकारी दी। सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्लीवासियों को अगले 5 से 6 दिन तक हीटवेव से राहत रहेगी। दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश दिल्ली के तापमान को कम रखेगी मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली के कुछ इलाकों में आज यानि सोमवार और मंगलवार को तेज हवाएं चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। वहीं 4 जून तक नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया जाएगा। 5-6  दिनों तक लू की स्थिति लौटने की संभावना नहीं है।

Post a Comment