पूर्व पीएम की गिरफ्तारी से बवाल, पढ़ें..

इस्लामाबाद- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर अर्धसैनिक बलों ने कार के शीशे तोड़ कर गिरफ्तार  कर लिया। पाकिस्तानी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि  इमरान खान को अर्धसैनिक बलों ने हिरासत में ले लिया है। ब्रॉडकास्टर ने बताया कि श्री खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में इस्लामाबाद के एक अदालत परिसर से हिरासत में लिया गया। इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि राजधानी  में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि किसी को भी प्रताड़ित नहीं किया गया है। पीटीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी इमरान के वकील का वीडियो साझा करते हुए कहा कि वह आईएचसी के बाहर बुरी तरह से घायल हैं।


इमरान खान के वकील के साथ भी मारपीट की गई है। इमरान खान के वकील का खून बह रहा है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर भारी संख्या में भीड़ मौजूद है। इमरान खान की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पाकिस्तान में बवाल मच गया है। इमरान खान के सहयोगी और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता फवाद चौधरी ने उर्दू में ट्वीट किया, "इस्लामाबाद हाई कोर्ट पर रेंजरों का कब्जा है, वकीलों को प्रताड़ित किया जा रहा है, इमरान खान की कार को घेर लिया गया है।

Post a Comment