सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट....

 नई दिल्ली- सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 500 रुपए से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह 5 अक्टूबर 2022 की डिलीवरी वाला सोना 1 फीसदी या 526 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 52,059 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। चांदी की वायदा कीमतें मंगलवार सुबह 1200 रुपए से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखीं।  वैश्विक स्तर पर भी सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।चांदी की कीमतों में मंगलवार सुबह जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव 1200 रुपए से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। 




Post a Comment