2 ऑटो रिक्शा पर गिरा ट्रक, 6 लोगों की मौत..

इस्लामाबाद- पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कंधकोट क्षेत्र में ट्रक के 2ऑटो रिक्शा पर गिरने से 3 बच्चों सहित  6 लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र के उपायुक्त मनावर अली मिठानी ने बताया कि प्रांत के कशमोर जिले के कंधकोट शहर के साकी मोड़ इलाके में एक ट्रक के 2 यात्री रिक्शा पर गिरने से यह घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में 3 बच्चे और एक महिला एक ही परिवार की है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार सड़क के एक तीखेमोड़ पर तेज रफ्तार वाहन पर चालक के नियंत्रण खो से ट्रक ऑटो रिक्शा के ऊपर गिर गया। पुलिस और बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर भारी मशीनरी से ट्रक को उठाया और कुचल वाहनों से शवों और घायलों को बाहर निकाला गया।  हादसे के बाद मौके से चालक फरार है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


Post a Comment