सीमेंट से लदे ट्रक को लगी आग, पढ़ें...

समरोली - चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ते समरोली के पास एक सीमेंट से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात को जम्मू से श्रीनगर की ओर सीमेंट से लोड ट्रक जा रहा था कि अचानक ट्रक में आग लग गई और आग लगने के तुरंत बाद चालक बाहर आ गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी जिसके बाद चिनैनी व उधमपुर से दमकल विभाग की टीम वाहन के साथ मौके पर पहुंच गई और घंटों मश्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Post a Comment