बस्ती शेख सतरा मोहल्ले में एनआरआई महिला के सोने के गहने दिन दिहाड़े ले गए चोर....

 जालंधर(विनोद बिंटा)- थाना-5 के इलाके बस्ती शेख सतरा मोहल्ले में दिन दिहाड़े चोर एनआरआई महिला के सोने के गहने चोरी कर ले गए। इस बारे पुलिस को सूचित किया गया है। अमनदीप पुत्र दलजीत ने बताया कि उसकी बुआ कमलजीत पत्नी विजय जो कि इंग्लैंड से कुछ दिन पहले आई थी। दादी की तबीयत ठीक नही थी, उसका देहांत हो गया। बुआ और रिश्तेदार गुरुद्वारा कीरतपुर साहिब में गए हुए थे, वापिस आए तो देखा कि अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। चोर 4 तोले के करीब सोने के गहने, 50 हजार रुपए के करीब की नकदी चोरी करके ले गए। मामला भेदी का लग रहा है।


जिस किसी ने भी इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, वह सोने के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। मोबाइल फोन और पासपोर्ट व अन्य सामान वहीं पर छोड़ गए। चोरी की वारदात की सूचना पाकर सीनियर आप नेता मनजीत सिंह टीटू परिवार का हाल जानने के लिए पहुंचे।

Post a Comment