नई दिल्ली- अमेरिकी डॉलर 5 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचने के बावजूद गोल्ड के रेट्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है। मल्टी कमोडिटी मार्केट में सोना अगस्त वायदा के लिए लोवर लेवल 59,340 रुपये पर ओपन हुआ और सुबह ही 59,311 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार की सुबह एशियन मार्केट में गोल्ड प्राइस 0.05 फीसदी गिरकर 1,956 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हालांकि सोने के दाम बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। एक्सपर्ट के मुताबिक यूरोप सेंट्रल बैंक ने ब्याज दर में 25 बीपीएस की बढ़ोतरी की है, जिस कारण डॉलर में गिरावट हुई है और आगे भी गिरने की उम्मीद है। आने वाले समय में सोना-चांदी दोनों की कीमत बढ़ सकती है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 72,323 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ओपन हुआ और मार्केट खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर 72,366 रुपये हाई लेवल पर पहुंच गई। 
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!