जालंधर : इस इलाके से लापता हुआ बच्चा..

जालंधर- इलाके बस्ती बावा खेल से एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिली है बच्चे की पहचान अविनाश राज पुत्र अर्जुन राम के तौर पर  हुई है। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले बच्चा संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया था। जानकारी के अनुसार थाना बस्ती बावा खेल डॉक्टर जोहरी लाल वाली गली नजदीक कपूरथला रोड से 2 दिन पहले एक बच्चा संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया। अविनाश एक प्रवासी परिवार का बच्चा है। बच्चे के लापता होने के  24 घंटे बाद थाना बस्ती बावा खेल में परिजनों द्वारा रिपोर्ट लिखवा दी गई है। थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ ने परिवार को पूर्ण विश्वास दिया गया है कि प्रशासन द्वारा लापता बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढ लिया जाएगा।


Post a Comment