बड़ा हादसा : ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत, कई घायल...

चमोली- उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के तट पर ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दौरान हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 5 अन्य बुरी तरह से झुलसे हैं। बताया जा रहा है कि साइट पर 24 लोग मौजूद थे। अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।


Post a Comment