नई दिल्ली- केंद्रीय अपराध शाखा ने कर्नाटक के बेंगलुरु से आतंकवाद के 5 संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्तौल, कारतूस, आग्नेयास्त्र और विस्फोटकों में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की एक बड़ी खेप बरामद की। नगर पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने इस बारे में बताया कि आतंकवाद के जिन 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें 2008 के सिलसिलेवार बम धमाके के आरोपी टी. नजीर ने कट्टरपंथी बनाया था। टी. नजीर 2008 में हुए सिलसिलेवार बम धमाके का आरोपी है और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है। बेंगलुरु पुलिस आयुक्त ने बताया कि गिरफ्तार किए गए, आतंकवाद के 5 संदिग्धों के पास से 7 पिस्तौल, 45 कारतूस, वॉकी टॉकी, कुछ खंजर और 12 फोन जब्त किए गए। पुलिस ने कहा कि ये पांचों किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। केंद्रीय अपराध शाखा ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांचों संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
