लंदन- स्कॉटलैंड में आस्ले ऑफ लुईस के समुद्र तट पर आकर फंसी 50 से अधिक पायलट व्हेल मछलियों की मौत हो गई। देश में इस तरह की घटना दशकों बाद देखी गई है, जब इतनी बड़ी संख्या में व्हेल मछलियां तट पर आकर फंस गई। अधिकारियों को सुबह लगभग 6 बजे घटना के बारे में सूचित किया गया और बाद में 10 से अधिक जीवित व्हेलों को वापस लाने के प्रयास किए गए लेकिन वे असफल रहे। बताया गया है कि एक व्हेल मछली जीवित बच गई। बीडीएमएलआर ने संदेह व्यक्त किया है कि एक व्हेल को प्रसव संबंधी जटिलताओं का सामना करने के बाद यह पूरा समूह वहां आकर फंस गया। बीडीएमएलआर ने कहा पायलट व्हेल अपने मजबूत सामाजिक बंधनों के लिए कुख्यात है, इसलिए अक्सर जब एक व्हेल मुश्किल में फंस जाती है तो बाकी व्हेल भी उसका पीछा करती है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
