-->
R27mUISKY8MAeCpFpAtsSpjGWGukfoZYVKEfkHA4
Vbnews 24

बारिश को लेकर यलो अलर्ट, इन 2 जिलों में हालात खराब...

फतेहाबाद- हरियाणा में आज से अगले 4 दिन तक मानसून एक्टिव रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने सभी 22 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के 2 जिलों में घग्गर नदी अभी भी तबाही मचाए हुए है। राज्य के फतेहाबाद और सिरसा में नदी के प्रकोप से 150 गांव प्रभावित हैं। फतेहाबाद में करीब 106 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, इससे 80 हजार एकड़ फसल पानी में डूब गई है। राज्य के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। दिल्ली सरकार ने हरियाणा से जाने वाले भारी वाहनों की एंट्री पर लगी रोक हटा ली है। मौसम विभाग ने  गुहला, पिहोवा, अंबाला, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, गोहाना, इसराना, सफीदों, पानीपत, असंध , कैथल, निलोखेरी, थानेसर, शाहाबाद, नारायणगढ़ शामिल बारिश का अलर्ट जारी किया है।


Related Posts

Related Posts

Post a Comment

Contact us for place your ad here

Sony Chicken Wala Jalandhar

Sony Chicken Wala Jalandhar

Popular News ( 7 Days )

Popular News ( 1 Month )

All Time Popular News