ट्रेन से सफर करने वाले यह खबर जरुर पढ़ें..

जालंधर-  रेलवे विभाग ने फिरोजपुर की ओर से आने जाने वाली सभी ट्रेनों को बहाल कर दिया है। बीते दिनों भारी बारिश के कारण बने बाढ़ जैसे हालातों के कारण रेल यातायात पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ा था। रेलवे विभाग ने एहतियात के तौर पर अंबाला, चंडीगढ़, हरिद्वार, फिरोजपुर जैसे कई प्रमुख रूटों पर चलने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया था जबकि कई ट्रेनों को रूट डाइवर्ट करके चलाया जा रहा था। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने के बाद रेलवे विभाग उक्त सभी रूटों पर चलने वाली ट्रेनों को बहाल कर दिया है लेकिन फिरोजपुर रूट पर मक्खू और गिदडपिंडी स्टेशन के बीच रेल लाइनें पानी के अंदर ढक गई थी, जिस कारण इस रूट को बंद रखा गया था। बीते दिन लोहियां तक ट्रेनें चलाई गई अब फिरोजपुर रूट की और आने जाने वाली सभी ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। 04170-फिरोजपुर कैंट -जालंधर सिटी, 04598-जालंधर सिटी - होशियारपुर, 04597- होशियारपुर- जालंधरसिटी, 04169 -जालंधर सिटी - फिरोजपुर कैंट, 06966-फिरोजपुर-जालंधर सिटी, 04637 - जालंधर सिटी- फिरोजपुर, 04638  फिरोजपुर - जालंधर सिटी,  06968- फिरोजपुर - जालंधर सिटी, 06963-जालंधर सिटी -फिरोजपुर, 04634 - फिरोजपुर - जालंधर सिटी, 06965- जालंधर सिटी - फिरोजपुर, 06967- जालंधर सिटी - फिरोजपुर, 06964  -फिरोजपुर - जालंधर सिटी, 04633 -जालंधर सिटी - फिरोजपुर, 19223-अहमदाबाद-जम्मूतवी, 19224-जम्मूतवी - अहमदाबाद, 19225-जोधपुर - जम्मू तवी, 19226 -जम्मू तवी - जोधपुर, 19416-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - अहमदाबाद, 13307- धनबाद - फिरोजपुर कैंट, 13308- फिरोजपुर कैंट - धनबाद ।


Post a Comment