जालंधर- बाढ़ के कारण अस्त-व्यस्त हुए जालंधर के कई इलाकों के लोग अभी भी सामान्य जीवन में नहीं लौटे हैं। कई इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है और जिन गांवों में पानी भरा है, वहां के लोगों को सरकारी स्कूलों में पनाह दी गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जालंधर के सब डिवीजन शाहकोट के तहत पड़ते लोहियां ब्लाक के 3 सरकारी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। यह आदेश 22 तारीख तक के लिए लागू रहेंगे। सूची में सीनियर प्राइमरी स्कूल मुंडी चोहलियां, सीनियर प्राइमरी स्कूल मुंडी शहरियां तथा सरकारी स्कूल धक्का बस्ती शामिल हैं। इन तीन स्कूलों में 22 तारीख तक जिला डी.सी विशेष सारंगल की तरफ से छुट्टी के आदेश जारी किए गए है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
