मोहल्ला गोबिंदगढ़ में देर रात गुंडागर्दी का नंगा नाच और हवाई फायर करने वाले 2 गिरफ्तार, साथी फरार..

जालंधर- थाना बारादरी की पुलिस ने बीती देर रात मोहल्ला गोबिंदगढ़ में गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए घर में घुस कर तोड़फोड़ और मारपीट करके परिवार को घायल करके हवाई फायर करने के मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ धारा 452/323/324/326/307/379-बी/427असला एक्ट मामला दर्ज करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान की पहचान रोहन पुत्र करन कुमार उर्फ कन्ना निवासी रेलवे कालोनी 40 क्वार्टर, गोबिंद राय उर्फ गोपी पुत्र जसवंत राय निवासी अर्जुन नगर और राहुल निवासी भगत नगर रामामंडी जालंधर के तौर पर बताई गई है। एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि बीती देर रात थाना बारादरी के प्रभारी रविंदर कुमार को सूचना मिली थी कि शरनजीत के घर में घुसकर उससे और उसके माता-पिता के साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों ने शरनजीत का लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर उससे हवाई फायर किए और एक वाहन को क्षतिग्रस्त किया। सूचना के अधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके रोहन और गोबिंद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इनका एक साथी राहुल फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Post a Comment