चोरी की 24 बाईकों सहित 3 गिरफ्तार...

 चंडीगढ़- एसएसपी कंवरदीप कौर की प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया गया है। जानकारी के अनुसार 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से एक नाबालिग है। नाबालिग आरोपी को  सुधार गृह भेज दिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी का 3 दिन का पुलिस रिमांड पर लिया है। अभी 24 बाइक रिकवर की गई है, जिन्हें आरोपी पंजाब के अलग-अलग शहरों में बेचते हैं। आपको बता दें कि, यह आरोपी लुधियाना में एक होटल में काम करते थे। जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी फिरोजपुर के रहने वाले हैं। आरोपी  फिरोजपुर से रात को आते थे रेल से फिर ऑटो के जरिए पीजीआई के नाइट स्ट्रीट पर खाना खाकर फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी की हुई बाइक पर सवार होकर वापिस जाते थे। एक आरोपी के परिजन पीजीआई में दाखिल थे, जिसके बाद ये पास के इलाकों की जानकारी मिली। इन आरोपियों के खिलाफ जुलाई महीने की 6 एफआईआर थे। जिन्हे पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया है।


Post a Comment