जालंधर- शहर में आए दिन चोरी और लूटपाट की वारदातें होती रहती है। आए दिन लोग वारदातों का शिकार हो रहे है। ऐसा ही एक लूट का मामला संतोखपुरा से सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक प्रवासी युवक ने बताया कि वह दवाई लेकर घर जा रहा था तो मेट्रो अस्पताल के नजदीक 2 एक्टिवा सवार लुटरों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया। पीड़ित युवक ने अपनी पहचान मनोहर कुमार निवासी लम्मा पिंड शेरे पंजाब बताई है। उसने बताया कि उसने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की परंतु वह हाथ नहीं लगे। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
