बारिश का कहर, 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी....

नई दिल्ली- छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भी पिछले 3 दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर आने से कई ग्रामीण अंचलों का संपर्क शहर से टूट गया है और सड़कों में लबालब बारिश का पानी भर गया है। खासकर सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहाँ कई गांवों का संपर्क ब्लॉक और जिला मुख्यालय से कट चुका है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में बस्तर संभाग में येलो अलर्ट जारी किया है और लगातार मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिले अलर्ट के बाद संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर ने जिले में अलर्ट जारी कराया है और एसडीआरएफ की टीम को भी पूरी तरह से मुस्तैद रहने को कहा है।


Post a Comment