इस्लामाबाद - राजधानी इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में निर्माणाधीन पुल के पास एक दीवार गिरने से बुधवार तड़के 11 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस और बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दीवार उस वक्त गिरी, जब मजदूर निर्माण स्थल पर सड़क किनारे लगाए गए अपने तंबू के अंदर बैठे थे। स्थानीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद अकरम और आपातकालीन सेवा बचाव 1122 ने कहा कि गोलरा के पास बारिश की वजह से एक इमारत ढह गई और इस घटना में मारे गए लोगों के शव बरामद कर लिए गए।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
