जालंधर- थाना नवी बारादरी की पुलिस ने 6 वांछित भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय कुमार निवासी शेर सिंह कालोनी बस्ती पीरदाद, रजवंत सिंह निवासी ग्रीन मांडल टाउन, दलेर सिंह निवासी राणीवहाल तरनतारन, जतिंदर सिंह निवासी न्यू दशमेश नगर, रिंकू कुमार निवासी स्टाफ कालोनी सिविल अस्पताल और अशोक कुमार के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत ने भगोड़े करार कर दिया था। जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
