जालंधर- थाना मकसूदां की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को 2 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र पुत्र रूप राम तथा शाम सिंह पुत्र छोटे लाल दोनों निवासी उत्तरप्रदेश के तौर पर हुई है। एसएचओ सिकंदर सिंह ने बताया की एएसआई सतनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित रायपुर रसूलपुर के समीप नाकाबंदी की हुई थी की 2 व्यक्ति पैदल आ रहे थे, जिनके हाथ में काले रंग के प्लास्टिक का लिफाफा थे जो पुलिस पार्टी को देखकर पीछे को भागने लगे। पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर रोक कर पूछताछ की तो प्लास्टिक के लिफाफे में से 2 किलो अफीम मिली। पुलिस ने दोनों युवकों को अफीम सहित काबू कर लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान धर्मेंद्र और शाम सिंह निवासी उत्तरप्रदेश के तौर पर हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
