जालंधर- शहर के युवा उद्योगपति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिजीत भारज (24) पुत्र गुरनाम भारज के नाम के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक एक्टिव टूल मालिक नरेंद्र भारज का भतीजा है। गत रात्रि फगवाड़ा हाईवे पर उसके साथ दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। कपूरथला एसएसपी राजपाल सिंह संधू ने बताया कि अभिजीत गत रात्रि अपनी बी.एम.डब्ल्यू मोटरसाइकिल पर राइड पर निकला था। इस दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने पर वह सड़क पर ही गिर गया। जिससे उसके मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके व परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
