जालंधर- विदेश में पंजाबी युवकों की मौत हो जाने की खबरें आए दिन मिलती ही रहती हैं। अब ऐसा ही एक मामला गोराया से भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोराया के युवक की विदेश में मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार गोराया का युवक अमन सैनी कनाडा में मॉडल के रूप में काम करता था। पिछले कई सालों से वह अपनी पत्नी के साथ कनाडा में रह रहा था। जानकारी के अनुसार अमन को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बता दें कि 2 दिन पहले ही अमन ने अपना जन्मदिन मनाया था। मौत की खबर मिलने पर परिवार में मातम छा गया।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
