16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों पर मंडराया खतरा...

चंडीगढ़- हरियाणा में 16 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों में हो रही बारिश से यमुना के जलस्तर बढ़ने की भी संभावना है। इससे यमुनानगर, करनाल और पानीपत में बाढ़ से भूमि कटाव का खतरा बना हुआ है। चिंता की बात करनाल और अंबाला के लिए है, जो अभी भी बाढ़ से प्रभावित है। हरियाणा में जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पंचकूला, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। हरियाणा में बाढ़ से अब तक 5.14 लाख एकड़ में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है


Post a Comment