जालंधर : कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत..

 जालंधर- कबाड़िये का काम करने वाले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घायल अवस्था में व्यक्ति को सिविल अस्पताल ले जाते व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान श्याम गुप्ता पुत्र छेदी गुप्ता के रूप में हुई है। मृतक के साथ आए व्यक्तियों ने बताया कि श्याम कबाड़ का काम करता है। वह रोजाना की तरह आज भी साइकिल पर अपना काम कर रहा था। इस दौरान रायपुर किशनगढ़ चौक के पास और पठानकोट रोड पीछे से आ रही सफेद रंग की मारुति कार की साइकिल सवार के साथ टक्कर हो गई। जिसके बाद साइकिल सवार श्याम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर वह आ रही रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक का शव सिविल अस्पताल के मोर्चरी रखवा दिया गया है।  मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment