2 दिन पहले लापता हुई नाबालिग का शव बरामद...

 अमृतसर- मुधल गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 2 दिन पहले लापता हुई 10 साल की सुखमन कौर का शव गांव में मिला। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले बच्ची सुखमन के शव को कब्जे में लिया। मृतक लड़की सुखमन कौर के परिवार के सदस्यों ने कहा कि लड़की 2 दिन पहले घर से लापता हो गई थी। लड़की का शव आज सुबह ही गांव की हवेली से बरामद हुआ है। उसकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किसी व्यक्ति द्वारा ऐसा कृत्य क्यों किया गया है। परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Post a Comment