मंडी- सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर एक वाहन के खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह हादसा बृहस्पतिवार रात को हुआ जब गाड़ी सुंदरनगर से आ रही थी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। भलाना खूड़ी नाला के पास HP 31-8349 नंबर की बोलेरो कार करीब 150 फीट गहरी खाई गिरी। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया। यहां से सभी को नेरचौक के लिए रेफर किया गया। हादसे में लाला राम निवासी डोलधार सुन्दरनगर, रूप लाल गांव डोलधार सुन्दरनगर, सुनील कुमार गांव पंजराह गलू, गोबिन्द राम निवासी डोलधार (सुन्दरनगर) और मोहण निवासी कुशला की मौत हो गई।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
