भारी बारिश से तबाही, 76 लोगों की मौत व 133 घायल...

नई दिल्ली- पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण मची तबाही से अब तक कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई है व 133 लोग घायल हो गए।  रिपोर्ट में कहा कि पिछले 24 घंटों में देश भर में भारी बारिश के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की कुल संख्या 76 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 8 लोग घायल होने के बाद  घायलों की कुल संख्या 133 हो गई।  यहीं नहीं मूसलाधार बारिश जारी रहने के कारण पूरे देश में अब तक 78 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा देश के कई शहरों में बारिश के कारण बिजली सप्लाई ठप्प हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में सबसे ज्यादा लोग मारे गए हैं। पंजाब में भारी बारिश के कारण 48 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बलूचिस्तान में पांच लोगों की मौत हुई है। पंजाब में पिछले 2 दिनों में मूसलाधार मॉनसून के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। प्रांतीय राजधानी में भारी बारिश के कारण 4 और मौतें हुईं और पिछले 2 दिनों में यह संख्या 12 तक पहुंच गई है


Post a Comment