लैंडस्लाइड के कारण हाईवे बंद, भारी बारिश से दरक रहे पहाड़...

नई दिल्ली- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों से मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है, कई रास्ते बंद किए जा रहे है। बद्रीनाथ हाइवे पर पहाड़ी का मलबा गिरने के बाद रास्ता बंद हो गया है। चमोली पुलिस ने बताया कि बाबा आश्रम कर्णप्रयाग से आगे सड़क पर पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा मलबा गिरने से गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे भी प्रभावित है। बता दें कि पहाड़ों के लिए ये आफत का सबसे बुरा दौर है। पहाड़ों पर भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण रफ्तार कमोबेश थम गई है। कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल तक खतरनाक लैंडस्लाइड के मामले सामने आ रहे है। चारधाम यात्रा के रूट पर भी पहाड़ दरक रहे है। पहाड़ी रास्तों पर जगह-जगह मलबा है।


Post a Comment