मां ने 14 साल के बेटे का रस्सी से घोंटा गला, 3 दिन पहले ही मनाया था बर्थडे....

नई दिल्ली- राजस्थान के उदयपुर में रविवार सुबह दिल दहलाने वाली एक खबर सामने आई यहां एक मां ने अपने 14 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी मां 5 सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। सूचना मिलने पर आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक के पिता दीपक पारीख ने अम्बामाता पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि हत्या के वक्त वह पत्नी मनीषा और बेटे पुरजन्य को छोड़कर मॉर्निंग वॉक पर गया था। तभी मानसिक रूप से परेशान चल रही पत्नी ने बेटे को कपड़े सुखाने की रस्सी से बांधकर मौत के घाट उतार दिया। जब वापस आया तो घर के गेट अंदर से बंद थे। पड़ोसियों की मदद से परिजन बालकनी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो मनीषा आराम से बैठी हुई थी। महिला से थोड़ा दूर ही बेड पर बेटे का शव पड़ा था, जिसके गले पर भी कई निशान थे। बेड के पास 2 रस्सियों के टुकड़े भी पड़े हुए थे। मौके पर पहुंचे अंबामाता थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित समेत पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है महिला का 2018 से मानसिक दिक्कतों के चलते अस्पताल में भी इलाज चल रहा था। मृतक पुरजन्य पारीख (वैष्णव) का 3 दिन पहले ही बर्थडे था।


Post a Comment