जालंधर- देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान साहिब सिंह उर्फ साबा के तौर पर हुई है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान वोजोवाल जोहला चौक के पास मौजूद थे, जहां उन्होंने हाईवे पर स्विफ्ट कार नंबर PB-04-AB-7041 चालक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो गाड़ी के डैशबोर्ड से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
