फरीदाबाद- जिले के सेहतपुर पल्ला इलाके में वीरवार को धमाके के साथ बिजली की हाईटेंशन केबल टूट गई। 2 बच्चियों सहित 5 लोग चपेट में आने से झुलस गए। जिनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अरुण ने बताया कि वह उसके साथी राजकिशोर और संदीप सेहतपुर पल्ला इलाके के ही रहने वाले हैं। तीनों सरकारी स्कूल के सामने खड़े थे कि तभी एक जोरदार धमाका हुआ। वह इधर-उधर जा गिरे। उन्होंने उठ कर देखा तो सभी के कपड़ों में आग लगी हुई थी। आसपास लोगों ने उनके कपड़ों की आग बुझाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया जबकि इस हादसे में पल्ला इलाके की रहने वाली और सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 2 स्कूली छात्राएं भी चपेट में आ गई। दोनों का नाम काजल है और वह दोनों सहेलियां सहेली हैं। पांचों घायलों को निजी अस्पताल और सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
