जालंधर- थाना रामांमडी की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीरज उर्फ जम्मू निवासी बस्ती दानिशमंदा के तौर पर हुई है। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान काज़ी मंडी की तरफ जा रही थी, टीम को देखकर उक्त आरोपी ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ लिफाफा फेंक दिया और भागने की कोशिश करने लगा, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया। लिफाफे की तलाशी ली तो 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
