जालंधर- महानगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुबह सैर से बाइक पर लौट रहे पूर्व पार्षद एवं आप नेता हंसराज राणा से लुटेरे बुलेट मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। हंसराज राणा ने बताया कि आज सुबह लगभग 8:15 पर वह बल्टर्न पार्क से सैर करके वापस अपने घर संतोखपुरा की तरफ जा रहे थे कि इस दौरान बीएसएफ कॉलोनी के गेट के निकट 3 युवकों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद उक्त युवकों ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एक युवक ने उन्हें धमकाने लगा। पूर्व पार्षद का आरोप है कि इस घटना के दौरान एक युवक ने रिवाल्वर निकाल लिया और धमकाते हुए बुलेट मोटरसाइकिल छीन कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटना संबंधी सूचना थाना नंबर 2 में दी दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर-2 के एएसआई अजय पाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। हंसराज राणा ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल उनके मोहल्ले में रहते युवक पाली का है। पाली ने कुछ दिन पहले मोटरसाइकिल उनके घर खड़ा किया था। आज सुबह सैर पर आते समय वह पाली का बुलेट मोटरसाइकिल लेकर आए थे। एएसआई अजय पाल ने बताया कि मोटरसाइकिल छीनकर ले गए युवकों के मोटरसाइकिल का नंबर उन्हें मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
