पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार, पढ़ें..

 चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब की आप सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को अरेस्ट कर लिया है। सोनी पर आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच, पंजाब सतर्कता ब्यूरो (वीबी) ने रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आज यहां यह खुलासा करते हुए वीबी के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि एक मामले की एफआईआर नं. 20 दिनांक 9/7/2023 को अक्टूबर में आदेशित जांच के बाद ओपी सोनी के खिलाफ पुलिस स्टेशन वीबी, अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत 10, 2022 को मामला दर्ज किया गया है।


Post a Comment