देहरादून- उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 16 अन्य लापता हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केदारनाथ धाम के आधार शिविर गौरीकुंड से कुछ मीटर दूर डाट पुलिया में तेज बारिश के दौरान आई बाढ़ और भूस्खलन में मलबे के साथ तीन दुकानें बह गईं, जिससे 19 लोग लापता हो गए। सूचना मिलने पर रात में ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि 3 व्यक्तियों के शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर नीचे बह रही उफनती मंदाकिनी नदी से बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस तथा अन्य एजेंसियों के माध्यम से दिन भर बारिश के बीच 16 अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलता रहा।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
