जालंधर- जालंधर डेवलपमेंट अथाॅरिटी ने अर्बन एस्टेट में 66 फुटी रोड पर 13 अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाया है। जेडीए की प्रशासक दीपशिखा शर्मा और सहायक प्रशासकीय अधिकारी रजत ओबराय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक खरीददार किसानों से जमीन खरीद कर उस पर कालोनी काटते हैं और फार्म हाउस बनाते हैं। जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगता है। इनकी रजिस्ट्री भी खेतीबाड़ी की जमीन की कराई जाती है। आगे प्लॉट काटकर बेचे जाते हैं। जेडीए के एटीपी प्रदीप कुमार की टीम ने पहले 3 अवैध बन रही कालोनियां, 8 अवैध निर्मित फार्म हाउस तथा 2 अवैध बने कोल्ड स्टोर पर कार्रवाई की गई, जोकि उक्त गांवों के अलावा लांबड़ी में हैं। इलाके के कोल्ड स्टोर व नंगल गांवों में चल रहे 2 प्रोजेक्टों पर भी एक्शन हुआ है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
