जालंधर- कमिश्नरेट पुलिस ने लुधियाना से 9.5 लाख रूपए की फिरौती के लिए अगवा किए गए कार डीलर को मधुबन कालोनी, बस्ती बावा खेल इलाके से बरामद कर लिया। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भजन सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी भोग कालोनी लुधियाना, चमकौर सिंह पुत्र सुखदेव सिहं निवासी सुभाष नगर लुधियाना, मलकीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी कैलाश नगर बस्ती जोधेवाल लुधियना, राहुल पुत्र पवन कुमार निवासी मधुवन कालोनी राज नगर जालंधर के तौर पर हुई है। डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि वीरवार की शाम को लुधियाना के थाना हैबोवाल ईलाके से कार डीलर कुलविन्द्र सिंह वासी हकीकत नगर को गन प्वाईंट पर अगवा कर लिया गया। कुलविन्द्र की पत्नी से लाखों रूपए की फिरौती मांगी गई। डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि हैबोवाल थाना पुलिस को सूचना मिलते ही केस दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई। लुधियाना पुलिस द्वारा इस मामले की जानकारी कमिश्नरेट पुलिस के साथ सांझी की गई।जांच के दौरान पता चला कि अपहरणकर्त्ताओं की मूवमैंट जालंधर में है। डीसीपी जसकिरण तेजा ने बताया कि सूचना मिलते ही एसीपी निर्मल सिंह, एस.आई भूषण कुमार, सीआईए स्टाफ-2 की टीमों को एक्टिव किया गया और बस्ती बावा खेल के मधुबन कालोनी ईलाके में रेड करके अपह्रत कुलविन्द्र सिंह को छुड़वा लिया गया।कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने चार आरोपी मनजीत सिंह, चमकोर सिंह, भजन सिंह तथा राहुल को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि आरोपियों द्वारा कुलविन्द्र का अपहरण करके जालंधर में आरोपी चमकौर के भांजे राहुल के घर में रखा गया था। सभी आरोपियों को काबू करके लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस को सौंप दिया गया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
