ज्वेलर को लूटने की बना रहे थे योजना, हथियारों सहित 5 गिरफ्तार.

 जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने अलग अलग अपराधों में वांछित 2 भाईयों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 4 पिस्टल 32 बोर, 6 मैगजीन, 32 जिंदा कारतूस, 6 लाख 50 हजार ड्रग मनी, 103 ग्राम हैरोइन, 550 ग्राम नशीला पावडर, 3 गाड़ियां (स्विफ्ट सफेद रंग की, सेंट्रो सिल्वर रंग की व हौंडा इमेज सफेद रंग की) और एक खंडा बरामद किया है।  पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि सीआईए-2 की पुलिस टीम ने लडोवाली रोड टी पॉइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान गुरु नानकपुरा फाटक की और से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर PB08 EW8657 को शक के आधार पर रोका गया। कार में 5 लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों की पहचान सन्नी, स्माइल, दिवांश, हैप्पी व लव निवासी जालंधर के तौर पर हुई है।  पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शेरू ने पूछताछ में बताया है कि उसका भाई सन्नी शहर में बदमाशी कर रहा था। जिस दौरान उसने सोढल एरिया में भी लक्की पेंटर पर गोलियां चलाई थी। यह दोनों भाई अमन फतेह गैंग के मेम्बर भी है। शेरू ने पुलिस को यह भी बताया कि सन्नी जल्द अमीर बनने के चक्कर में  उसने फरारी लेनी भी शुरु कर दी। उसने नशे का कारोबार शुरू कर दिया था। इन्होंने मिल कर जालंधर के किशनपुरा के पास ज्वेलर को लूटने का प्लान बना रहे थे। उसकी दुकान की रेकी भी कर ली थी लेकिन उससे पहले ही इन्हें पकड़ लिया गया। इनको अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।



Post a Comment