चंडीगढ़ : बीते कुछ दिनों से बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। प्री-मानसून की बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि आज पूरा दिन बारिश होने के आसार हैं। आज पूरा दिन बादल छाए रहेंगे, ठंडी हवाएं चलेंगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। पंजाब में प्री-मानसून के बाद मानसून भी जल्द दस्तक देने वाला है। 25 जून से 5 जुलाई तक पंजाब में मानसून सक्रिय हो जाएगा।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!