भूकंप के बाद एमरजेंसी जैसे हालात, पढ़ें...

 नई दिल्ली-  संयुक्त राष्ट्र ने सूखे और गरीबी की मार झेल रहे अफगानिस्तान में भीषण भूकंप के बाद हालात को लेकर चेतावनी जारी की है। UN ने कहा कि पहले से ही मानवीय संकट से जूझ रहे  अफगानिस्तान में  भूकंप के बाद आपात स्थिति उत्पन्न हो गई है।  दुनिया में सबसे ज्यादा लोग अफगानिस्तान में ही अकाल के खतरे का सामना कर रहे हैं और देश के नए तालिबान शासकों द्वारा मानवाधिकारों का उल्लंघन बढ़ रहा है।यूनाइटेड नेशंस के मानवीय मामलों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स और अफगानिस्तान के लिए यूनाइटेड नेशंस के उप विशेष प्रतिनिधि रमिज़ अलकबरोव ने अफगानिस्तान की 3.8 करोड़ की आबादी के समक्ष खड़ी गंभीर कठिनाइयों और खतरों का जिक्र किया। अफगानिस्तान में 22 जून को आए भीषण भूकंप के बाद सुरक्षा परिषद की एक बैठक में अधिकारियों ने ये बयान दिए।  देश की 2।5 करोड़ आबादी गरीब में गुजर-बसर कर रही है, यह आंकड़ा 2011 की तुलना में दोगुना है। इनमें से 66 लाख लोग 'आपात' स्थिति में है। दुनिया में सबसे अधिक लोग अफगानिस्तान में ही अकाल से प्रभावित हैं।




Post a Comment