सतनाम नगर में हाई वोल्टेज तारों से घरों में आया करंट, घरों में जले बिजली के उपकरण...

 

जालंधर- सतनाम नगर में अचानक हाई वोल्टेज बिजली के करंट से कई घरों का सामान जल गया और कई घरों में करंट आ रहा है। करंट लगने से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि हाई वोल्टेज तार के नीचे बने मकानों में अचानक करंट आने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।



Post a Comment