Posts

नहर में गिरी कार, 4 की मौत...

 

सोनीपत - हरियाणा के सोनीपत में रविवार को दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा गन्नौर क्षेत्र के गांव कैलाना के पास हुआ। कार बाइक से टकराने के बाद पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। कार में गांव मटिंडू के व्यक्ति अशोक, उसकी भाभी और भतीजा भतीजी सवार थे। हादसे ने चारों को लील लिया है।बताया गया है गांव मटिंडू निवासी अशोक कुमार और उसके भाई मनोज कुमार की शादी गांव बुआना लाखु में हुई है। रविवार को अशोक कार में ससुराल के लिए चला था, उसके साथ कार में उसकी भाभी मंजू, भाई का बेटा आयुष ओर बेटी आरुषि सवार थे। कार अभी गांव कैराना के पास पहुंची थी कि बाइक के सामने आ जाने से अशोक संतुलन खो बैठा और कार पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। कार में सवार परिवार को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।




Post a Comment