जालंधर(विनोद बिंटा)- महानगर में कुछ समय अवैध शराब का कोराबार करने वालों की गति कुछ कम हुई थी, लेकिन अब फिर नशा माफिया सक्रिय हो गया है। अवैध शराब और चिट्टे का धंधा जोरों पर चल रहा है।थाना-5 के इलाके मोहल्ला गुरु संत नगर के लोग जो कि नशा माफिया से तो दुखी है, लेकिन पुलिस की कुछ काली भेंडों ने भी उनकी मुश्किलें बढ़ा रखी है।यहां के लोग इतने परेशान है कि सोशल मीडिया के सामने वह खुलकर बोले। मोहल्ला निवासियों का आरोप था कि उनके मोहल्ले में खुलेआम चिट्टे और अवैध शराब का धंधा जोरों से चल रहा है। पुलिस की कुछ काली भेंडे उन्हें संरक्षण दे रही है। जिस कारण उन लोगों पर प्रशासन का शिकंजा नही कसा गया है। वैस्ट हलके के चप्पे चप्पे नशा माफिया की खबर रखने वाले माफिया के सहयोगी बने बैठे है। इन काली भेंडों पर यह कहावत जब चौंकीदार ही दे पहरा, तो फिर डर काहे का। जब नशा माफिया को खत्म करने वाले माफिया को सहयोग देने लगे फिर तो चाहे गली मोहल्ला हो, चाहे वैस्ट डिविजन हो या फिर सारा शहर, परेशानियां तो उन लोगों की बढ़ेंगी। वैस्ट हलके में आज कल 1 बात चर्चे का विष्य बनी हुई है। 1 शराब के डिब्बे पर प्रति डिब्बा-100 रुपए कमिश्न। शराब माफिया के लोग पुलिस की काली भेंडों तक पहुंचा रहे है। इस हिस्से से कहां कहां रुपया पहुंचता है वह भी सवालिया निशान बना हुआ है। हालांकि कुछ दिन पहले थाना-5 की पुलिस ने लड्डी नशा तस्कर को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था। लड्डी नशा तस्कर भी इलाके में बढ़ा मगरमच्छ कहेलाए जाने वाला नशा तस्कर था, जो अपने इलाके में लंबे समय से चिट्टा बेचने का धंधा कर रहा था। काली भेंडों का संरक्षण प्राप्त होने के कारण इसका धंधा बढ़ फूल रहा है। लड्डी इस बात को लेकर भी चर्चा में आया था कि उससे नशा पकड़ा गया। मोटी रकम देकर उसने सेटिंग कर ली। जिस कारण वह प्रशासन की गिरफ्त से झूट गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस नशा तस्कर ने नशे की कमाई से महंगी प्रॉपर्टी भी बना रखी है।लड्डी को जब हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया तो थाना-5 की पुलिस उससे इस बात की पूछताछ करती तो कई चेहरे बेनकाब हो सकते थे। बस्ती दानिशमंदा के कटरा मोहल्ला खेल ग्राउंड में अवैध शराब का धंधा जोरों पर चल रहा है। कुछ समय पहले बुल्ली ने शराब का धंधा समेट लिया था। वह अब फिर इस धंधे में कूद पड़ा है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!

