नई दिल्ली : भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,906 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 4,36,69,850 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 महामारी से 45 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,519 पर पहुंच गई। देश में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,32,457 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.30 प्रतिशत है। जबकि कोविड से पीड़ित होने के बाद ठीक होने वाले मरीजों की दर राष्ट्रीय स्तर पर 98.49 प्रतिशत है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
