नक्शा रिहायशी, बन रही है कमर्शियल बिल्डिंगे, आंखे मूंद कर काम कर रहा है निगम, काला सिघिंया रोड पर अवैध लेंटर निगम ने रुकवाया...
जालंधर- महानगर और वैस्ट हलके में रिहायशी नक्शा पास करवा कर कमर्शियल बिल्डिंगों को निर्माण जोरों पर चल रहा है। जिसको लेकर निगम पर सवालियानिशान है कि वह आंखे मूंद कर कार्य क्यूं कर रहा है।ऐसा ही एक मामला काला सिघिंया रोड पर सामने आया। जिसमें 15 मरले के करीब प्लाट में क्वार्टर बनाए जा रहे थे। प्लाट मालिक ने इस बारे नगर निगम में फीस जमा करवा कर यह कार्य शुरु कर दिया। उधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम को कई बार शिकायत दर्ज करवाई गई लेकिन उसके बावजूद भी निगम हरकत में नही आई । जैसे ही बिल्डिंग मालिक ने इस अवैध निर्माण को लेकर लेंटर का कार्य शुरु कर दिया। उसके बाद निगम टीम ने वहां पर पहुंच कर लेंटर का काम रुकवाया। सवालियानिशान यह है कि नींव से लेकर इस प्लाट में क्वार्टर बन गए। जब लेंटर डलने लगा तो निगम टीम वहां पर पहुंची। वैस्ट हलके में नगर निगम की टीम की हर जगह नजर में होती है। लेकिन यह निर्माण नगर निगम की आंखों से कैसे बचा रहा।हालांकि कुछ दिन पहले वैस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल ने नगर निगम में पहुंच कर कई नगर निगम के अधिकारियों की क्लास लगाई थी कि उनके इलाके में अवैध निर्माण जोरों पर चल रहा है। इसके बावजूद भी नगर निगम पूरी तरह हरकत में नही आया है. काला सिघिंया रोड पर नगर निगम की हद के अंदर कई कमर्शियल अवैध निर्माण किए गए है । जिस पर नगर निगम की निगाहें क्यूं नही पड़ी। कमर्शियल अवैध निर्माण करने वालों का यह खेल है कि रिहायशी नक्शा पास करवा कर कमर्शियल निर्माण करते है। जिसमें नगर निगम की कुछ काली भेंडे इनका सहयोग करती है।